शासन ने शामली के जिलाधिकारी पद से हटाकर प्रतीक्षा में डाले गए आईएएस अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा के पद पर तैनाती दे दी है।
विज्ञापन
बताते चलें केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने कैराना उपचुनाव में वोटों के गलत जोड़ के लिए इंद्र विक्रम को जिम्मेदार ठहराया था और उन्हें तत्काल डीएम के पद से हटाने तथा आगामी लोकसभा चुनाव से जुड़ी कोई भी जिम्मेदारी न देने का निर्देश दिया था।