फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Civil Service Result Out: यूपीएससी में लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

Tue, 16 Apr 2024 03:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UPSC CSE 2023 Result Out: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया। संबंधित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
IAS 2023 Topper Aditya Srivastava - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC CSE Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी सीएसई) 2023 के लिए अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। 1016 आवेदकों ने सफलता पाई है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस साल यूपीएससी फाइनल रिजल्ट में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। दूसरे नंबर अनिमेष प्रधान रहे, जबकि तीसरे स्थान डोनुरु अनन्या रेड्डी ने पाया है। आईएएस 2023 की परीक्षा में टॉप करने वाले आदित्य श्रीवास्तव लखनऊ के रहने वाले हैं।

लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया यूपीएससी टॉप
लखनऊ के रहने वाले और यूपीएससी टॉप करने वाले आदित्य श्रीवास्तव वर्तमान समय में पश्चिम बंगाल में अंडर ट्रेनिंग आईपीएस के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता अजय श्रीवास्तव सेंट्रल ऑडिट डिपार्टमेंट में एएओ के पद पर कार्यरत हैं, जबकि एक छोटी बहन नई दिल्ली से सिविल परीक्षा की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


आदित्य की मां आभा श्रीवास्तव सामान्य घरेलू महिला हैं। आदित्य का बचपन लखनऊ के मवैया इलाके में बीता और शुरुआती पढ़ाई सिटी मोंटेसरी स्कूल (सीएमएस) अलीगंज में हुई। 12वीं पास करने के बाद आदित्य ने आईआईटी कानपुर से बीटेक किया और कुछ दिनों के लिए निजी कंपनियों में नौकरी करने के बाद आईपीएस और अब आईएएस परीक्षा उत्तीर्ण की।


 

इनके अलावा झांसी के अनिकेत शांडिल्य ने यूपीएससी में 12वीं रैंक पाई है। अनिकेत के पिता आलोक शांडिल्य जीआईसी में शिक्षक हैं। वहीं, सीतापुर में तैनात रहीं डिप्टी कलेक्टर फरहीन जाहिद ने यूपीएससी में सफलता पाई। उन्हें 241 रैंक मिली है।

सीतापुर में डिप्टी कलेक्टर रही फरहीन ने यूपीएससी में पाई सफलता
सीतापुर जनपद में बतौर डिप्टी कलेक्टर तैनात रहीं फरहीन जाहिद ने यूपीएससी परीक्षा में अपना परचम लहराया है। फरहीन ज़ाहिद ने बताया कि वह मूल रूप से बांदा जनपद की निवासी हैं। बांदा शहर के मोहल्ला छावनी में रहती हैं। उनके पिता हाजी जाहिद रिटायर्ड एटीओ हैं। फरहीन ने यूपी पीसीएस में भी 14वां स्थान हासिल कर कामयाबी पाई थी। उन्हें डिप्टी कलेक्टर के पद पर सीतापुर में तैनाती मिली थी। वर्तमान में वह यूपीपीसीएस प्रबंधन अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं।
 

यूपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक सार्वजनिक सूचना के माध्यम से परिणामों की घोषणा की। नोटिस में लिखा है, "संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सितंबर, 2023 में आयोजित सिविल सेवा परीक्षा, 2023 के लिखित भाग और जनवरी-अप्रैल 2024 में आयोजित व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार के परिणाम के आधार पर, नियुक्ति के लिए अनुशंसित अभ्यर्थियों की योग्यता सूची जारी की गई है।

यहां क्लिक करके देखें लिस्ट

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • मुखपृष्ठ पर, "सिविल सेवा परीक्षा, 2023 का अंतिम परिणाम" पर क्लिक करें। 
  • अगले चरण में रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • यूपीएससी परिणाम पीडीएफ दस्तावेज स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अपना नाम, रोल नंबर, एआईआर जांचें और उसे डाउनलोड करें।
  • आप अपना नाम ढूंढने के लिए शॉर्टकट Ctrl+F' का भी उपयोग कर सकते हैं।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।
विज्ञापन

सीएम योगी ने सिविल सेवा परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को दी बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिविल सेवा परीक्षा-2023 में चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी। अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर मंगलवार को सीएम योगी ने लिखा कि संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा-2023 में चयनित सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई!

सीएम योगी ने लिखा कि पूर्ण विश्वास है कि आप सभी 'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प और अटूट सेवा भावना के साथ 'विकसित भारत' के निर्माण में अपना योगदान देंगे। आप सभी के स्वर्णिम भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें