केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का काफिला तिलोई की ओर जा रहा था। अचानक कूरा गांव के पास एक युवती ट्राई साइकिल पर बैठी दिखी। परिवार के लोग भी उसके संग मौजूद थे। स्मृति ने युवती को देखते ही अपने वाहन को रुकवा दिया। स्मृति ने वाहन से उतरकर परिवार के लोगों से बात की तो पता चला कि युवती कूरा गांव के भीम नारायण की पुत्री आरती है।
आरती का कुछ समय पूर्व एक्सीडेंट हो गया था और अब वह अपने पैरों पर चलने से लाचार है। परिवारीजन उसे अस्पताल ले जाने के लिए निकले हैं। इतना सुनते ही स्मृति ने अपने काफिले में शामिल सरकारी एंबुलेंस से युवती को जिला अस्पताल भेजवाया। इतना ही नहीं स्मृति ने परिवारीजनों से कहा कि कोई भी दिक्कत आए तो वे शाम को गौरीगंज में उनसे मिल सकते हैं।