फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी महिला ने निकाह करने के लिए घोंट दिया पत्नी का गला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के गोसाईंगंज के सलेमपुर गांव में एक युवक ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। आनन-फानन शव दफनाने की तैयारी देख ग्रामीणों को शंका हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो पति शव छोड़कर भाग गया। पोस्टमार्टम में गला दबाकर महिला की हत्या का खुलासा हुआ। पता चला कि दूसरी महिला से निकाह रचाने के इरादे से उसने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन

गोसाईंगंज के सलेमपुर नई बस्ती निवासी शमसूद की पत्नी मासूमा बनो (40) की शनिवार दोपहर अचानक मौत हो गई। पति आनन-फानन शव दफनाने की तैयारी कर रहा था। इस पर ग्रामीणों को मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। गांव की एक महिला ने गोसाईंगंज पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो शमसूद शव छोड़कर भाग गया।
गोसाईंगंज इंस्पेक्टर शैलेंद्र गिरी ने बताया कि रविवार देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पता चला कि मासूमा की गला दबाकर हत्या हुई थी। पता चला कि पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता था। पड़ोसियों के मुताबिक शमसूद किसी दूसरी महिला से निकाह करना चाहता था। इसी के चलते वारदात से दो दिन पहले वह अपनी बेटी सानिया (11) को बाराबंकी में उसके ननिहाल छोड़ आया था। इंस्पेेक्टर का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति शमसूद की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें