फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी के ज्यादातर जिलों में चिलचिलाती धूप और उमस से परेशान रहे लोग, पूर्वी क्षेत्र में बूंदाबांदी के आसार

Fri, 04 Oct 2024 04:56 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी के अधिकांश हिस्सों में लोग दिन की चिलचिलाती धूप और उमस से बेहाल रहे। मौसम वैज्ञानिकों ने 
शुक्रवार से शनिवार के बीच पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून सीजन के समापन के बाद भी यूपी के अधिकांश हिस्सों में लोग शुक्रवार को दिन की चिलचिलाती धूप और उमस से बेहाल रहे। बृहस्पतिवार को पूर्वी यूपी के महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया आदि इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिली। 
विज्ञापन

आंचलिक विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार से शनिवार के बीच पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की व छिटपुट बूंदाबांदी की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक नए कम दबाव क्षेत्र के विकसित होने की संभावना जताई जा रही है जिसके असर से 6 अक्तूबर से अगले एक दो दिन प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में छिटपुट बूंदाबांदी  के आसार हैं। हालांकि इस दौरान पश्चिमी यूपी में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमेठी हत्याकांड: शिक्षक के पिता ने छेड़खानी के आरोपी चंदन के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, गिरफ्तारी की भी चर्चा

ये भी पढ़ें - अमेठी हत्याकांड: राहुल गांधी ने मृतक के पिता से फोन पर की बात, दोषियों को सजा दिलाने का दिया भरोसा
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को आगरा सबसे गर्म  रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रयागराज में 37.2 डिग्री और हमीरपुर में 36.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। लखनऊ में भी अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फरनगर में सबसे कम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बुलंदशहर में 22 डिग्री और बरेली में 22.7 डिग्री सेल्सियस तापमान देखने को मिला।

राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां भी लोग शुक्रवार को तेज धूप और उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने वाली। दिन का तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच रहने वाला है। रविवार को आसमान में बादलों की आवाजाही रह सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें