फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च में लखनऊ का पारा दस साल में दूसरी बार 40 पार, प्रयागराज, बांदा और झांसी रहा सबसे गर्म

Tue, 30 Mar 2021 10:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

मार्च के महीने में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पारे ने दस साल का रिकॉर्ड तोड़ा और मंगलवार को 40 पार छलांग लगा दी। प्रदेश में आगरा, उरई, झांसी, फुरसतगंज, सुल्तानपुर, बांदा, प्रयागराज, चुर्क, वाराणसी और कानपुर में तापमान 40 से 42.4 डिग्री के बीच रहा। इसमें प्रयागराज, बांदा और झांसी सबसे गर्म रहे। वहीं अन्य जिलों में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री से 38.5 डिग्री के बीच चढ़ता-उतरता रहा।

विज्ञापन


लखनऊ में मंगलवार को दोपहर बाद हवा के गर्म थपेड़े लू जैसा अहसास कराते रहे। हालांकि मौसम विभाग ने लू से इनकार किया है। मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम 20.2 डिग्री रहा।

पिछले दस सालों के आंकड़ों को देखें तो यह दूसरा मौका है जब पारे ने 40 पार छलांग लगाई है। 2017 में 30 मार्च को पारा 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था और यह अब तक की गर्मी का ये रिकॉर्ड भी है। 2019 में 30 मार्च को पारा 38.7 डिग्री दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में 42.8 डिग्री पर तपा था प्रयागराज

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 31 मार्च 2017 को अब तक सबसे ज्यादा गर्मी का रिकॉर्ड है, उस दौरान पारा 42.8 डिग्री था। हालांकि दस सालों में मार्च केमहीने में छह बार पारा 40 पार हुआ है। मंगलवार को यहां का तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह झांसी, बांदा में भी तापमान क्रमश: 42.1 और 42.4  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें