फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 शहरों में खुलेंगे 30 बेड के अस्पताल

Fri, 23 May 2014 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार गर्भवती महिलाओं व बच्चों को अस्पताल तक लाने-ले जाने के लिए चल रही 102 एंबुलेंस सेवा के बेड़े में एक हजार और एंबुलेंस जोड़ने की तैयारी में है।
विज्ञापन


31 जुलाई तक 102 एंबुलेंस के बेड़े में तीन हजार एंबुलेंस हो जाएंगी। साथ ही प्रदेश के 100 शहरों में 30 बेड के अस्पताल (अरबन हेल्थ पोस्ट) खोलने का निर्णय लिया गया है।
आचार संहिता खत्म होने के बाद गुरुवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की।

इसमें 102 एंबुलेंस पर विशेष जोर रहा। मंत्री ने कहा कि 31 मई तक 102 एंबुलेंस सेवा में दो हजार एंबुलेंस पूरी कर ली जाएंगी।

इसके बाद एक हजार एंबुलेंस और मंगाने के निर्देश मंत्री ने दिए हैं। मंत्री ने अफसरों को 100 नए अरबन हेल्थ पोस्ट खोलने के निर्देश भी दिए हैं।

यह अस्पताल उन स्थानों पर खोले जाएंगे जहां मलिन बस्तियां हैं। यह अस्पताल 30 बेड के होंगे। इसमें सभी जरूरी इलाज उपलब्ध होगा।

मंत्री ने डॉक्टरों की कमी पर भी चिंता जताते हुए कहा कि जो भी डॉक्टर रिटायर हो रहे हैं नियमित नियुक्ति न होने तक उन्हें फिर से नौकरी पर रखा जाए।

मंत्री ने कहा कि किसी भी अस्पताल में दवाओं की कमी नहीं होनी चाहिए। सभी रोगियों को अस्पताल से ही निशुल्क दवाएं मिलनी चाहिए। पैथालॉजी जांच में भी कोई लापरवाही व शिकायत नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें