फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैफे में चल रहा था हुक्का बार, 11 गिरफ्तार

Fri, 24 Jan 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
 कैफे में चल रहा था हुक्का बार, 11 गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। विकासनगर पुलिस ने बुधवार रात कुर्सी रोड पर सब्जी मंडी तिराहे के पास बने कैफे ब्लैक एंपायर की आड़ में चल रहे हुक्का बार में छापा मारा। 11 लोगों को पकड़ा। इनमें से दो नाबालिग हैं। पांच हुक्के, कोयला, इलेक्ट्रॉनिक हीटर, चिलम व डीवीआर समेत अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर कैफे को सील कर दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी विकासनगर आलोक सिंह के मुताबिक प्रीति नगर निवासी रोहित शर्मा, सचिन चौधरी, अभिषेक कनौजिया, सबोली निवासी अभय गुप्ता, करण वर्मा, कृष्ण कांत कश्यप, गुडंबा का सुहैल, श्रीनगर कॉलोनी निवासी ऋषभ मिश्रा, पलटन छावनी निवासी रेहान को गिरफ्तार किया है। हुक्का बार के मुख्य संचालक शोएब, सहायक संचालक अभि उर्फ बाबू और लकी खान भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें