फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: होली मिलन समारोह में सेवाकर्मियों का सम्मान

विज्ञापन
कार्यक्रम में काव्य संगोष्ठी भी हुई।
विज्ञापन
लखनऊ। सामाजिक समरसता गतिविधि अवध प्रांत की ओर से विश्व संवाद केंद्र जियामऊ के अधीश सभागार में फाग गायन के साथ होली मिलन समारोह मनाया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन और सामाजिक समरसता गतिविधि के प्रांत प्रमुख राजकिशोर ने नाई, मोची, धोबी व स्वच्छता के काम में लगे सेवाकर्मियों को शाॅल, स्मृति चिह्न व अहिल्याबाई होल्कर का चित्र देकर सम्मानित किया।

स्वांत रंजन ने कहा कि अपना समाज समरस है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण हमने महाकुंभ में देखा। महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने भी होली गीत गाया। इसके अलावा डॉ. रेखा सिंह, लोकगायिका वंदना मिश्रा, राकेश लक्खा व शिवाजी की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कवि विख्यात मिश्रा और प्रभाकर शुक्ला ने अपनी कविताओं से देशभक्ति की भावना का संचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक समरसता गतिविधि के प्रांत प्रमुख राजकिशोर ने कहा कि अनुसूचित समाज के लोगों को समता व सम्मान चाहिए। हमें जातिगत विषमता दूर करनी है। प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य बृजनंदन राजू ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सामाजिक भेदभाव दूर करने का कार्यकर रहा है। अध्यक्षता दिलीप वाल्मीकि ने और संचालन गरिमा मिश्रा ने किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष, प्रांत के विशेष संपर्क प्रमुख प्रशांत भाटिया, चिन्मय मिशन के आचार्य कौशिक, जिला प्रचारक अजीत, सह जिला कार्यवाह सिद्धार्थ, प्रदीप मिश्रा, महेन्द्र, वीरेन्द्र ओझा, राहुल द्विवेदी व रेनू राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें