फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भोजपुरी महोत्सव में विभूतियों का सम्मान

Sun, 24 Aug 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से शनिवार को हजरतगंज स्थित विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह भोजपुरी महो
विज्ञापन
लखनऊ। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से शनिवार को हजरतगंज स्थित विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह भोजपुरी महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भोजपुरी समाज का देश और प्रदेश के विकास में अहम योगदान है। भोजपुरी बोलने वाले पूर्वांचल के लोगों ने अपनी मेहनत और मेधा के बल पर देश में ही नहीं पूरे विश्व में ख्याति अर्जित की है। उप मुख्यमंत्री ने अलग-अलग क्षेत्रों की विभूतियों और कलाकारों को भोजपुरी गौरव सम्मान और भोजपुरी विशिष्ट सम्मान से नवाजा।
विज्ञापन


अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने कहा कि संगठन की ओर से 40 वर्षों से भोजपुरी संस्कृति, भाषा, लोक कला को संरक्षित करने के लिए भोजपुरी महोत्सव, कजरी महोत्सव, भोजपुरी दिवस, छठ पूजा आदि कार्यक्रम किए जा रहे हैं। राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल समेत राजनीति, कला, प्रशासन से जुड़े लोग मौजूद रहे।
इनका हुआ सम्मान

पुलिस महानिदेशक (साइबर क्राइम एवं सुरक्षा) विनोद कुमार सिंह (आईपीएस), अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. संजीव मिश्रा, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह, विशेष सचिव संस्कृति विभाग उ.प्र. शासन संजय कुमार सिंह (आईएएस), अपर आयुक्त केंद्रीय माल एवं सेवा कर उग्रसेन धर द्विवेदी, प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग इंजीनियर अशोक कुमार द्विवेदी, पर्यटन विभाग के सलाहकार जेपी सिंह, महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) इंडियन रेलवे रणविजय वर्मा (आईईएस), डिप्टी कमिश्नर इनकम टैक्स दिल्ली डॉ. मनोज चौधरी (आईआरएस), कृषि निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. पंकज त्रिपाठी, पूर्व जिलाधिकारी श्री प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव (आईएएस-सेवानिवृत्त), निदेशक आकाशवाणी लखनऊ अजीत चतुर्वेदी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ डॉ. विक्रम सिंह, सुप्रसिद्ध लोक गायिका कल्पना पटवारी, लोकगायक गोपाल राय, अरुण प्रताप सिंह व सह संयोजक गुंजन वर्मा, कवि डॉ. सुभाष चंद्र रसिया, प्रदीप तिवारी, महेश चंद्र गुप्ता ‘महेश’, कृष्णानंद राय, डॉ. सुधा मिश्रा आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


भोजपुरी गीतों ने घोली मिठास
भोजपुरी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में सुप्रसिद्ध लोकगायक गोपाल राय, लोकगायिका कल्पना पटवारी, अवधेश, सुरेश कुशवाहा, अंगद राम ओझा, शंकर लाल यादव, रवि शंकर देहाती सहित 100 से अधिक लोक कलाकारों ने भोजपुरी संस्कृति का रंग बिखेरा। कवि डॉ. सुभाष चंद्र रसिया, प्रदीप तिवारी, महेश चंद्र गुप्ता, कृष्णानंद राय और डॉ. सुधा मिश्रा ने काव्यपाठ किया।

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से शनिवार को हजरतगंज स्थित विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह भोजपुरी महो

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से शनिवार को हजरतगंज स्थित विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह भोजपुरी महो

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से शनिवार को हजरतगंज स्थित विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह भोजपुरी महो

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से शनिवार को हजरतगंज स्थित विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह भोजपुरी महो

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से शनिवार को हजरतगंज स्थित विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह भोजपुरी महो

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से शनिवार को हजरतगंज स्थित विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह भोजपुरी महो

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से शनिवार को हजरतगंज स्थित विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह भोजपुरी महो

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से शनिवार को हजरतगंज स्थित विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह भोजपुरी महो

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से शनिवार को हजरतगंज स्थित विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह भोजपुरी महो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें