फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाओं के साथ योग और खानपान का ध्यान रखना जरूरी, होम्योपैथी फिजीशियन ने दी सलाह

Wed, 20 May 2020 04:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

अमर उजाला हेल्पलाइन में होम्योपैथी फिजीशियन डॉ. पीडी दुबे ने लोगों को सलाह दी। उन्होंने कहा कि दवाओं के साथ योग का सहारा लेना जरूरी है। सुबह के वक्त करीब 30 मिनट नियमित तौर पर धूप में रहने से जोड़ों के दर्द सहित कई बीमारियां नहीं होती हैं। इस वक्त मौसम बदल रहा है, इसलिए लू से सावधान रहने की जरूरत है। इससे बचने के लिए पेट कभी खाली न रखें। पानी पीते रहें। पेश हैं प्रमुख सवाल जो ज्यादातर लोगों ने पूछे।

विज्ञापन


सवाल- मुझे दो दिन से बुखार हो रहा है। ऐसे में क्या करें? -मयंक गोमती नगर, दिनेश इंदिरानगर, हरगुन मवैया

जवाब-
इस वक्त बुखार होने की कई वजहें हो सकती है। तेज धूप से घर में आने पर तत्काल ठंडा पानी पीना भी नुकसानदेह होता है। फ्रिज में रखे हुए सामान को खा लेने से कई बार संक्रमण हो जाता है, इसकी वजह से भी बुखार आ जाता है। इसलिए फ्रिज के बजाय घड़े का पानी पीना फायदेमंद होगा। फ्रिज से निकालकर कोई चीज तत्काल ना खाएं। यदि 5 दिन में आराम नहीं होता है तो चिकित्सक को दिखाएं।

सवाल- मेरे गले में काफी दिनों से दर्द है। कभी ठीक हो जाता है और कभी खराश होने लगती है। ऐसे में क्या करें? - पवन बांसमंडी, बृजेश इंदिरा नगर, विशाखा जानकीपुरम
विज्ञापन


जवाब-
गले में दर्द और खराश होने की कई वजहें होती हैं। यह संक्रमण और एलर्जी दोनों वजह से हो सकता है। खट्टी चीजों का पूरी तरह से परहेज करें। नमक पानी का गरारा करते रहें। लगातार गरारा करने के बाद भी आराम नहीं हो रहा है तो चिकित्सक को दिखाएं। ऐसी स्थिति में कुछ एंटीबायोटिक लेनी पड़ सकती हैं।

विज्ञापन

'गर्मियों में सिर व शरीर पर निकल आते हैं दाने'

होम्योपैथी फिजीशियन डॉ. पीडी दुबे - फोटो : amar ujala
सवाल- गर्मी में मेरे सिर में दाने निकल जाते हैं। कभी-कभी शरीर में भी दाने होते हैं। इससे बचने के लिए क्या करें? -दलजीत खदरा, हरि श्याम पटेल नगर, संतोष गोमती नगर

जवाब-
सिर में दाने निकलना एलर्जी है। होम्योपैथी की दवाएं इसमें कारगर साबित होती हैं। धूप से आने के बाद अचानक ठंडा पानी न तो पीएं और ना ही ठंडे पानी से नहाएं। शरीर में दाने भी पसीने की वजह से होते हैं। ज्यादा पसीना होने पर अचानक कूलर या ऐसी के सामने नहीं बैठना चाहिए।

सवाल- मेरी मां के घुटनों और कमर में लगातार दर्द रहता है। इससे बचने के लिए क्या करें? -रिंकू तिवारी गोमती नगर, सेवाराम आलमबाग, हरेंद्र आशियाना

जवाब-
उम्रदराज लोगों में यह समस्या आ जाती है। इसमें कुछ दर्द निवारक दवाएं चलाई जाती हैं। मांसपेशियों को सक्रिय रखने के लिए कुछ कसरत करनी पड़ती है। कैल्शियम और विटामिन डी की कमी से युवाओं में भी यह समस्या होती है। इसलिए दूध और दूध से बनी चीजों का सेवन करें। करीब 30 मिनट तक धूप सेकना जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें