फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: गृह मंत्री अमित शाह पहली अगस्त को रखेंगे विधि विज्ञान संस्थान की आधारशिला, चुनावी बिगुल फूंकेंगे

Tue, 27 Jul 2021 11:13 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

जानकारी के अनुसार एक अगस्त को सरोजनी नगर के पिपरसंड में इस संस्थान की आधारशिला रखेंगे। शासन स्तर पर भी इसकी कवायद तेज कर दी गई है। गृह विभाग ने दो दिन पहले ही 200 करोड़ रुपये उक्त संस्थान के निर्माण के लिए मंजूर किए हैं।
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में पुलिस विश्वविद्यालय के स्थान पर बनने जा रहे विधि विज्ञान संस्थान का शिलान्यास पहली अगस्त को होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसकी नींव रखने लखनऊ आ रहे हैं। गृह विभाग और पुलिस महकमा दोनों ही इसकी तैयारी में जुट गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक अगस्त को सरोजनी नगर के पिपरसंड में इस संस्थान की आधारशिला रखेंगे। शासन स्तर पर भी इसकी कवायद तेज कर दी गई है। गृह विभाग ने दो दिन पहले ही 200 करोड़ रुपये उक्त संस्थान के निर्माण के लिए मंजूर किए हैं। यानी विधि विज्ञान संस्थान का जमीन पर काम आने वाले रविवार से शुरू हो जाएगा।

अमित शाह लखनऊ में अपने प्रवास के दौरान विधि विज्ञान संस्थान के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद एक जनसभा भी करेंगे। माना जा रहा है कि वह इसी जनसभा से आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल भी फूकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें