परियोजनाओं का शिलान्यास करते गृहमंत्री
- फोटो : amar ujala
लखनऊ पहुंचे गृहमंत्री ने गुरुवार को आलमबाग अवध चौराहे पर विभिन्न परियोजनाओं को शिलान्यास किया। इस दौरान उनके साथ मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, मंत्री ब्रजेश पाठक और मेयर संयुक्ता भाटिया भी शामिल रहीं।
परियोजनाओं के शिलान्यास का कार्यक्रम थोड़ा लंबा चलने वाला था लेकिन बारिश के कारण इसे 10 मिनट में ही संपन्न करा दिया गया। तमाम परियोजनाओं में से सिर्फ हेमवती नंदन बहुगुणा मार्ग का ही लोकार्पण हो पाया। इसके अलावा सिल्वर लाइन के शिलान्यास का बटन ही नहीं दबा पाए गृहमंत्री राजनाथ।