फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम की छोटी बहू ने कहा, नेताजी हर किसी को देते हैं आशीर्वाद पर इसका मतलब जीत नहीं

Thu, 14 Feb 2019 04:02 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अपर्णा यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव द्वारा 16वीं लोकसभा के अंतिम दिन प्रधानमंत्री मोदी को फिर से जीतने की कामना करने पर उनकी छोटी बहू अपर्णा यादव ने प्रतिक्रिया दी है। अपर्णा ने कहा कि नेताजी के बयान के पीछे कुछ अन्य कारण रहे होंगे जिससे कि उन्होंने इस तरह की बात की।

विज्ञापन


वह (मुलायम) पहले भी विपक्ष और सरकार के लोगों को शुभकामनाएं देते रहे हैं। बुजुर्ग हमेशा आशीर्वाद देते हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप चुनाव जीत गए,  इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।
 



बुधवार को मुलायम के बयान ने कांग्रेस सहित अन्य दलों को असहज कर दिया था। मुलायम ने अपने विदाई भाषण में कहा कि हम तो इतना बहुमत ला नहीं सकते... हमारी कामना है कि आप फिर से प्रधानमंत्री बनें। आगे उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि सभी सदस्य फिर जीतकर आएं।
विज्ञापन


वहीं, मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, हम पीएम मोदी धन्यवाद देना चाहते हैं कि आपने सबके साथ मिलकर काम किया। हम लोगों ने जब-जब आपसे किसी काम के लिए कहा, आपने उसी वक्त आदेश दिया। इसके लिए आपका सम्मान करते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें