फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Guard Salary Scam: बड़ा खुलासा, जिनकी भूमिका, वही तलाश रहे कमियां

Fri, 22 Nov 2019 09:36 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
home guard - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ और नोएडा में होमगार्ड महकमे में हुए ड्यूटी घोटाले की आंच प्रदेश के दूसरे जिलों पर भी पड़ने लगी है। शासन ने  होमगार्ड की ड्यूटी सत्यापित करने के लिए सभी जिलों के जिला कमांडेंट को जिम्मेदारी दी है। एक सप्ताह में उन्हें अपनी रिपोर्ट मंडलीय कमांडेंट को सौंपनी है।
विज्ञापन


शासन ने निर्देश दिया है कि जिस जिले का कमांडेंट होगा वह उसी जिले की ड्यूटी नहीं चेक करेगा। बल्कि डीआईजी होमगार्ड द्वारा अपने अपने क्षेत्र के जिलों के जिला कमांडेंट को एक दूसरे के जिले में भेजकर होमगार्ड की ड्यूटी चेक कराई जाएगी और अक्तूबर का मस्टररोल थाने से अपडेट कराना होगा। 

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर नोएडा और लखनऊ जैसे जिलों में जिला कमांडेंट की भूमिका ही सामने आ रही है तो बाकी जिलों में एक जिला कमांडेंट की खामियों को दूसरा जिला कमांडेंट कैसे उजागर करेगा। 
विज्ञापन


हालांकि इस बारे में होमगार्ड विभाग के कमांडेंट जनरल जीएल मीणा का कहना है कि अक्तूबर माह के मस्टररोल की जांच कराई जा रही है। यह सत्यापन केवल जिला कमांडेंट ही नहीं बल्कि उसके बाद मंडलीय कमांडेंट भी अपने स्तर से इसका सत्यापन करेंगे। 
विज्ञापन

उनका यह भी कहना है कि क्योंकि मस्टररोल को थाने स्तर पर भी जमा करना है, ऐसे में किसी दागी को बचाने की गुंजाईश नहीं बचती। वहीं कांग्रेस की ओर से इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर उच्च स्तरीय जांच की मांग पहले से उठ रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें