फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी खबरः लखनऊ करेगा जूनियर वर्ल्डकप की मेजबानी

Mon, 06 Jun 2016 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम ने हॉकी मैच को दी हरी झंडी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इस बार जूनियर वर्ल्डकप हॉकी लखनऊ में होगी। आयोजन गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में 8 से 18 दिसंबर के बीच किया जाएगा। 
विज्ञापन


टूर्नामेंट में भारत, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी समेत 16 टीमें भाग लेंगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को इसकी मेजबानी को हरी झंडी दे दी। 

यह टूर्नामेंट यूपी की पहली बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी। वैसे, देश में दूसरी बार जूनियर वर्ल्डकप हॉकी का आयोजन हो रहा है। भारत इस टूर्नामेंट में 2001 में चैंपियन जबकि 1997 में उपविजेता रहा था।
 
Trending Videos
विज्ञापन

देखें, कौन सी टीमे लेंगी हिस्सा

गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में फ्लड लाइट्स और नीले एस्ट्रोटर्फ से सुसज्जित ग्राउंड में होने वाली प्रतियोगिता यूपी की पहली बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी। इससे पहले जूनियर वर्ल्ड कप हॉकी का आयोजन वर्ष 2013 में नई दिल्ली में हुआ था। 

जहां तक प्रदर्शन का सवाल है तो भारत वर्ष 2001 में जूनियर वर्ल्ड कप हॉकी चैंपियन रहा, जबकि गत दिल्ली में हुई चैंपियनशिप में टीम पूल क्वालीफाई नहीं कर पाया। 

ये टीमें लेंगी भाग 
इस प्रतियोगिता में मेजबान भारत के साथ अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, कनाडा, मिस्र, इंग्लैंड, जर्मनी, जापान, कोरिया, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका एवं स्पेन की टीमें जोर आजमाइश करेंगी और इसका सौ से अधिक देशों में सीधा प्रसारण होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें