फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सुरक्षा के लिए बनेगा हाईटेक सेफ सिटी कंट्रोल सेंटर, खर्च होंगे करोड़ों रुपये

Sat, 22 Aug 2020 09:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला/लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
लखनऊ मे महिलाओं की सुरक्षा चाक चौबंद बनाने के लिए 2.5 करोड़ की लागत से सेफ सिटी का कंट्रोल एंड कमांड सेंटर तैयार होगा। इसके माध्यम से शहर में महिलाओं की सुरक्षा को चिहि्नत 150 स्थानों पर लगने वाले गुप्त (हिडेन) कैमरों का संचालन होगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही शहर में महिलाओं की सुविधा को बन रहे 74 पिंक टॉयलेट व 100 पिंक बूथों के संचालन पर भी प्रस्तावित सेफ सिटी के कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से ही नजर रखी जाएगी।

यह जानकारी मंडलायुक्त मुकेश कुमार मेश्राम ने दी। उन्होंने बताया कि लखनऊ सेफ सिटी परियोजना के अंतर्गत इंटीग्रेटेड स्मार्ट कंट्रोल रूम का हाईटेक संचालन होगा।
विज्ञापन


स्थापित इंट्रीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर व इंट्रीग्रेटेड ट्रैफिक कंट्रोल एंड कमांड सेंटर की उपयोगिता बढ़ाने के लिए लालबाग स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय के कैंपस में ही एक नया भवन ब्लॉक निर्मित कर कंट्रोल सेंटर का संचालन होगा।

मंडलायुक्त ने बताया कि इस व्यवस्था से तीनों कमांड सेंटर एक ही स्थान पर हो जाएंगे, जिससे उनसे मिलने वाले परिणामों की बेहतर और प्रभावी समीक्षा होने से उसका अधिक लाभ भी मिलेगा। 
विज्ञापन

राजकीय निर्माण को सौंपी जिम्मेदारी

निर्माण की जिम्मेदारी बतौर कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को सौंपी गई है। एक सप्ताह में सेफ सिटी परियोजना के अंतर्गत इंटीग्रेटेड स्मार्ट कंट्रोल रूम का डीपीआर तैयार कर इसका निर्माण कार्य शुरू कराया जाए ताकि इसे 31 मार्च को खत्म होने वाले वितीय वर्ष तक पूर्ण कराया जा सके।

देरी पर तय होगी जवाबदेही
निर्माण कार्य की निगरानी के लिए नगर आयुक्त की अध्यक्षता मे एक समिति का गठन भी किया गया है। यह कमेटी स्मार्ट कंट्रोल रूम को लेकर कराए जाने वाले निर्माण कार्य की हर माह एक तय तिथि पर समीक्षा कर अपनी रिपोर्ट सीधे मंडलायुक्त कार्यालय को देंगे ताकि काम की धीमी गति पर कार्यदायी संस्था की सीधी जवाबदेही तय की जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें