फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपस में मिलकर रहना सीखें हिंदू : स्वांत रंजन

विज्ञापन
स्वांत रंजन
विज्ञापन
लखनऊ। शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से राजधानी में कई जगह हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध और नागरिक कर्तव्य के विषयों पर अपनी बात रखी। लखनऊ दक्षिण भाग की आनंद बस्ती में आयोजित हिंदू सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन ने कहा कि हिंदू आपस में मिल-जुलकर साथ रहना सीखें। हमारा व्यवहार परस्पर आत्मीयता व समरसतापूर्ण होना चाहिए। संपूर्ण हिंदू समाज को जोड़कर चलना है। साथ ही समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए भी मिलकर प्रयत्न करने चाहिए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक अनिल ने रविवार को गंगोत्री एन्क्लेव में आयोजित हिंदू सम्मेलन में कहा कि हिंदू समाज को तोड़ने का काम देश के तथाकथित राजनेता कर रहे हैं और हमारे देवी-देवताओं को भी बांटने का प्रयास कर रहे हैं। अब उन्होंने महापुरुषों का भी जाति में बंटवारा कर दिया। हम सब को मिलकर सभी महापुरुषों की जयंती मनानी चाहिए। कृष्णानगर की इंद्रलोक कॉलोनी के इंद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर, अलीगंज के सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर क्यू में मारुति बस्ती में भी हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सुभाष नगर की सदर बस्ती में प्रांत प्रमुख राजकिशोर ने कहा कि हमारे मंदिर जन जागृति के केंद्र बनने चाहिए और समाज से विषमता दूर होनी चाहिए। जियामऊ स्थित कल्याण मंडप में विभाग कार्यवाह अमितेश ने कहा कि संगठित हिंदू समाज ही सभी समस्याओं का समाधान कर सकता है। विभाग प्रचारक अनिल जी ने रैदास नगर और प्रांत बाल कार्य प्रमुख आशुतोष ने लकड़मंडी में हुए सम्मेलन में संबोधित किया। उत्तर भाग के लवकुशनगर की रामकृष्ण बस्ती में भी सम्मेलन हुआ।

31 जनवरी तक चलेंगे हिंदू सम्मेलन
सह विभाग कार्यवाह ब्रजेश ने बताया कि लखनऊ की सभी बस्तियों में हिंदू सम्मेलन का आयोजन 31 जनवरी तक किया जाएगा। पहले दिन लखनऊ के चारों भागों में हिंदू सम्मेलन हुए। लखनऊ उत्तर भाग के हनुमान नगर, लवकुश नगर, विवेकानंद नगर, केशव नगर, महर्षि नगर, सुहेलदेव नगर, भाऊराव नगर और जानकी नगर में करीब 4000 स्वयंसेवक शामिल हुए। दक्षिण भाग के सरस्वती नगर, संवाद नगर, सुभाष नगर, संत रैदास नगर, वासुदेव नगर, माधव नगर, आनंद नगर, केशव नगर, गोकुल नगर और कृष्णानगर में लगभग 3000 लोग शामिल हुए। पश्चिम भाग के शत्रुघ्न नगर, बजरंग नगर, लक्ष्मण नगर में 1500 लोग शामिल हुए। लखनऊ पूरब भाग के श्रद्धानंद नगर , दयानंद नगर, सरदार पटेल नगर, बलिराम नगर में 3000 लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें