अलीगंज सेक्टर-क्यू स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मौजूद लोग।
लखनऊ। बच्चों को संस्कार देने की शुरुआत घर से होनी चाहिए और इसकी सबसे सशक्त कड़ी दादी-नानी की कहानियां हैं। यह बात रविवार को अलीगंज सेक्टर-क्यू स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में वक्ताओं ने कही। सम्मेलन में समाज को जोड़ने, पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने और बच्चों के नैतिक विकास पर विशेष जोर दिया गया।
हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति मारुति बस्ती हनुमान नगर की ओर से हुए इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता इतिहास संकलन योजना, नई दिल्ली के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री संजय श्रीहर्ष मिश्र ने कहा कि मानवता की रक्षा तभी संभव है, जब समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ा रहे। अयोध्या से आए महंत वैदेही वल्लभ शरण ने कहा कि भगवान राम से मर्यादा और भरत से त्याग की सीख लेकर ही समाज को सही दिशा दी जा सकती है। कार्यक्रम में मातृशक्ति प्रतिज्ञा तिवारी, मौनी बाबा, मनोज दास महाराज, जय मां दुर्गा सेवा समिति के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।