फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षों पहले पाकिस्तान से आए हिन्दुओं को आज मिलेगी भारत की नागरिकता, गृहमंत्री देंगे प्रमाण पत्र

Sun, 21 Jan 2018 02:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कई वर्षों पहले पाकिस्तान में अपना सबकुछ छोड़कर लखनऊ आए 55 पाक निर्वासितों को रविवार को भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र मिलेगा। गृहमंत्री राजनाथ सिंह एक कार्यक्रम में इन्हें प्रमाण पत्र सौंपेंगे। अवध चौराहे के पास स्थित सिंधी समाज के शिव शांति आश्रम परिसर में शाम चार बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


सांसद व गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने तीन साल पहले भारतीय नागरिकता के लिए भटक रहे विस्थापित परिवारों को नागरिक का दर्जा दिलाने का वादा किया था। इस कार्य के लिए गृह मंत्रालय के स्तर से लखनऊ के जिलाधिकारी को भारत में आकर बसने वाले सभी विस्थापित हिन्दू परिवारों को भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र सीधे अपने स्तर से जारी करने का विशेषाधिकार दिया गया था।

प्रभारी अधिकारी व एडीएम सिटी पश्चिम संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि एलटीवी (दीर्घ कालीन वीजा) के आधार पर भारतीय नागरिकता पाने के लिए आवेदन करने वाले 192 निर्वासित हिन्दूओं में से 55 आवेदकों को पहले चरण में भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र के लिए चुना गया है। इनका वितरण रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बचे हुए अन्य आवेदकों के आवेदन को भी निस्तारित कराए जाने का काम हो रहा है। निस्तारण प्रक्रिया के साथ अन्य औपचारिकताएं पूरी कर लेने वाले आवेदकों के नागरिकता प्रमाणपत्र भी जल्दी प्रशासन उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें