फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी हिंदू समाज पार्टी, तैयारियों को लेकर की बैठक

Thu, 21 Nov 2019 09:45 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
कमलेश तिवारी की पत्नी किरन तिवारी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हिंदू समाज पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश में 200 से अधिक विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिये संगठनात्मक तैयारियों ने तेजी पकड़ ली है। खुर्शेदबाग स्थित पार्टी कार्यालय पर बुधवार को पार्टी की बैठक में संगठन के गठन और प्रदेश में उसे मजबूत बनाने को लेकर पदाधिकारियों ने चर्चा की। 
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु जोशी ने बताया कि पार्टी 2022 विधानसभा चुनावों में 200 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयार कर रही है। साथ ही पार्टी आगामी जिला पंचायत चुनाव, छात्र संगठन के चुनाव भी लड़ेगी। इसके लिये प्रदेश के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष, महासचिव, मंडल अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों को बुलाया गया था। सभी को अगले एक महीने में जिला स्तर की समिति पूरी तरह से गठित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी माह में जिलों में होने वाली बैठकों की रूपरेखा भी तय की गई।
 
बैठक के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की कि दिवंगत कमलेश तिवारी के परिवार और पार्टी पदाधिकारियों की जान को अभी भी खतरा बना हुआ है। ऐसे में सरकार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष किरन कमलेश तिवारी को जेड श्रेणी की सुरक्षा और प्रमुख पदाधिकारियों को दो-दो गनर दिलाने की व्यवस्था की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें