फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हिंदू जागरण सम्मेलन का आयोजन कल

विज्ञापन
गोमतीनगर स्थित दयाल रेजिडेंसी के प्रांगण में चार जनवरी को होने वाले हिंदू जागरण सम्मेलन के लिए
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित दयाल रेजिडेंसी के प्रांगण में चार जनवरी को होने वाले हिंदू जागरण सम्मेलन के लिए शुक्रवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता भाग कार्यवाह ज्योति प्रकाश ने की। बताया कि हिंदू जागरण सम्मेलन में काशी से आ रहे डॉ. पुंडरीक शास्त्री हिंदुत्व विषय पर व्याख्यान देंगे। दयाल बस्ती में जागरण यात्रा एवं प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन


हिंदू जागरण समिति की ओर से दयाल रेजीडेंसी स्थित उमापति महादेव मंदिर परिसर में होने वाले इस आयोजन में राष्ट्रीय स्वयं संघ के पदाधिकारीगण शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत चार जनवरी को सुबह 10:30 बजे हनुमान चालीसा पाठ से होगी। इसे बाद संतों के मार्गदर्शन में भजन व प्रसाद का वितरण किया जाएगा। बैठक में भाग प्रचार प्रमुख विनोद, शिवसेवक, धर्म जागरण प्रमुख अशोक, सह नगर कार्यवाह अनूप, सामाजिक कार्यकर्ता सुशील कुमार बच्चा और हिमांशु शेखर पांडेय समेत अन्य स्वयंसेवक व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें