लखनऊ। राजधानी के राजकीय, अनुदानित और निजी माध्यमिक विद्यालयों में आठ जनवरी से प्री बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने सभी शिक्षण संस्थानों को आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2:15 तक आयोजित होगी। अलग-अलग विषयों की परीक्षा 22 जनवरी तक चलेगी।