फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार ई ऑटो पेड़ से टकराकर पलटा, दो की मौत

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त ई ऑटो। 
विज्ञापन
माल। क्षेत्र में जेहटा-माल मार्ग पर शुक्रवार दोपहर दुबग्गा से सवारियां बैठाकर अतरौली जा रहा तेज रफ्तार ई ऑटो बीरपुर मोड़ के पास पेड़ से टकराकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उधर, ऑटो चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर माल नवाब अहमद के मुताबिक दोपहर करीब 3:30 बजे अतरौली की ओर जाते वक्त ऑटो की तेज रफ्तार के कारण चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बेकाबू ऑटो पेड़ से टकराकर पलट गया। हादसे में हरदोई के अतरौली के गांव सरवा के गंगादेई (50) व उनका बेटा राजपाल (30), माल के गढ़ी निवासी राममिलन (45) और सीतापुर के संदना अलीनगर का बैजू (70) घायल हो गए।



चीख-पुकार सुन मदद को दौड़े ग्रामीण

ऑटो में सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। इसके बाद किसी तरह ऑटो में फंसे घायलों को निकाला गया। हादसे की सूचना पर पहुंची माल पुलिस ने चारों को सीएचसी भेजकर उनके परिजनों को सूचना दी। डॉ. वसीम खान ने बताया कि बैजू का कूल्हा और दाहिना पैर टूट गया। उनके सिर पर भी गंभीर चोट आई। गंगादेई के सिर और हाथ में चोट लगी। राजपाल और राम मिलन का दाहिना हाथ टूट गया। इनके सिर, कंधे और कमर में भी चोट है। सभी को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान गंगादेई और बैजू की मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से भाग निकला। पुलिस क्षतिग्रस्त ऑटो को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें