फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : हेल्पलाइन सेवा से दूर करेंगे स्टूडेंट्स की शंकाएं, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Fri, 04 Jan 2019 02:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

शिक्षा विभाग यूपी बोर्ड के इंटर विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए 20 जनवरी को विज्ञान चेतना हेल्पलाइन सेवा संचालित करेगा। छात्र 0522-2254070 नंबर पर संपर्क कर सकेंगे। यह सेवा सवेरे 11 बजे से सायं 4 बजे तक संचालित होगी। इस दौरान छात्र बोर्ड परीक्षा संबंधी अपनी शंकाओं का समाधान पा सकेंगे।

विज्ञापन


यही नहीं इस सेवा के जरिये छात्रों को विषय विशेषज्ञ विज्ञान, अंग्रेजी व गणित से संबंधित प्रश्नपत्र व परीक्षा के बारे में टिप्स भी देंगे। हेल्पलाइन सेवा संयुक्त शिक्षा निदेशक, षष्ठ मंडल कार्यालय से संचालित की जाएगी। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि इंटर विज्ञान के अलग-अलग विषयों के लिए विशेषज्ञ एक-एक घंटे टिप्स देंगे।

जबकि रसायन विज्ञान से जुड़े परामर्श वह खुद सुबह 11 बजे से 12 बजे तक देंगे। उन्होंने बताया कि भौतिक विज्ञान के लिए संध्या राजपूत दोपहर 12 बजे से एक बजे तक, गणित के लिए पवन कुमार तिवारी दोपहर एक बजे से दो बजे तक, जीव विज्ञान के लिए दीप्ति विश्वकर्मा दोपहर दो बजे से तीन बजे तक और अंग्रेजी के लिए वंदना तिवारी शाम तीन बजे से चार बजे तक परामर्श देंगी। छात्र संबंधित विषयों से जुड़े सवाल विशेषज्ञों से पूछ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें