फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरमानः अधिक फीस वसूलने वाले स्कूलों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जारी किया गया नोटिस

Fri, 04 Jan 2019 02:28 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूल
विज्ञापन
यूटी प्रशासन ने प्राइवेट स्कूलों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रशासन के शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को नोटिस जारी कर अधिक फीस वसूलने पर कड़ी आपत्ति जताई है। शिक्षा सचिव बीएल शर्मा ने कहा कि साल में 8 फीसदी से अधिक फीस वसूलने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह कदम शहर के प्राइवेट स्कूलों में चल रहे नर्सरी के दाखिले में भारी-भरकम फीस बढ़ोतरी की आ रही शिकायतों के बाद उठाया है।
विज्ञापन


शहर में निजी स्कूल संचालकों और अभिभावकों के बीच हर साल फीस बढ़ोतरी को लेकर खींचतान चलती है। अभिभावकों से शिकायतें मिलने के बाद प्रशासन ने शहर के सभी स्कूल संचालक से प्रतिवर्ष आठ फीसदी से ज्यादा फीस बढ़ोतरी नहीं करने का फरमान जारी कर दिया है। इसके साथ ही प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शिकायतें सही पाए जाने पर स्कूल संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, निजी स्कूल संचालकों ने फीस रेगुलेटरी कमेटी के आदेशों को ताक पर रखकर आठ फीसदी से ज्यादा फीस बढ़ा दी और पूरा साल विद्यार्थियों से बढ़ी फीस वसूलते रहते हैं। बताया जाता है कि पिछले साल की फीस के साथ तुलना करने पर पाया गया कि कई स्कूलों ने आठ फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी की है। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए अब शहर के सभी स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इसके साथ ही प्रशासन की ओर से एक कमेटी गठन करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


यह कमेटी मामले की निगरानी करेगी। प्रशासन को शिकायत मिली है कि निजी स्कूल संचालकों ने आठ फीसदी से ज्यादा फीस बढ़ा दी। जिन स्कूलों की शिकायतें मिल रही थीं, उनकी जांच तो कमेटी के पास भेज दी गई है। प्रशासन ने अब शहर के सभी स्कूलों को नोटिस भेजकर क्लास वाइज फीस डिटेल मांगी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें