फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए हेल्पलाइन शुरू, पहले दिन आए 350 फोन कॉल्स, स्टूडेंट्स को टिप्स भी दिए

Mon, 03 Feb 2020 11:19 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हेल्पलाइन शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशालय में बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए रविवार को विज्ञान चेतना हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई। इसके निदेशक व मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार व अन्य विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए।

विज्ञापन

पहले दिन ही पूरे प्रदेश से करीब 350 फोन आए, जिसमें से 225 छात्रों की समस्याओं का समाधान किया गया।

उन्हें परीक्षा से संबंधित टिप्स भी दिए गए। बताया गया कि परीक्षा कक्ष में हड़बड़ाएं नहीं। सावधानी पूर्वक प्रश्नों को पढ़कर जो प्रश्न पूरी तरह आते हैं, पहले उनके उत्तर लिखें। जितना प्रश्न में पूछा जाए, उतना ही जवाब लिखें। जिन प्रश्नों में जरूरी हो, उनमें चित्र अवश्य बनाएं। प्रश्नों को हल करने के लिए समय का बंटवारा कर लें। रिवीजन भी जरूर करें।
विज्ञापन


इस अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक सुरेंद्र कुमार तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, शिल्पी, पंकज द्विवेदी उपस्थित थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें