फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ की इस बिल्डिंग की छत पर उतर सकेगा हेलीकॉप्टर, हेलीपैड बनना शुरू

Wed, 24 Aug 2016 03:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
गोमतीनगर में निर्माणाधीन जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) की 17वीं मंजिल पर हेलीकॉप्टर उतरने की सुविधा होगी। यहां हेलीपैड का निर्माण सुरू हो गया है। यह सुविधा वीवीआईपी और जेपीएनआईसी आने वाले विशेष मेहमानों के लिए ही मिलेगी। 
विज्ञापन


एलडीए केएक अधिकारी ने बताया कि हेलीपैड का निर्माण शुरू हो गया है। यह स्पोर्ट्स ब्लॉक और गेस्टहाउस ब्लॉक की इमारत का हिस्सा होगा। गेस्ट हाउस ब्लॉक के ठीक ऊपर इसकी योजना बनाई गई थी। अब इसके लिए जरूरी ढांचे का निर्माण कर लिया गया है। 

इससे पहले इमारत की क्षमता का आकलन भी आर्किटेक्ट आर्कओम की मदद से विशेषज्ञ संस्था से करा लिया गया है। जेपीएनआईसी का काम पूरा होने के बाद इसकी टेस्टिंग भी करा ली जाएगी। अब देखना यह होगा कि आधिकारिक रूप से सबसे पहले किसका हेलीकॉप्टर यहां उतरेगा। 
विज्ञापन


इस हेलीपैड के बगल में ही एक स्वीमिंग पूल का निर्माण भी कराया जा रहा है। लखनऊ में अभी तक बहुमंजिला इमारतों में केवल कपूरथला में बनी सहारा टॉवर्स बिल्डिंग में ही हेलीपैड का निर्माण कराया गया है। यहां भी अभी तक केवल दो बार ही हेलीकॉप्टर उतारा गया। 
इसके बाद कई साल से यहां कोई लैंडिंग नहीं कराई गई।
विज्ञापन

तो इसलिए है इस हेलीपैड का महत्व

न‌िर्माणाधीन जेपी सेंटर - फोटो : amar ujala
इसके बाद कई इमारतों की छत पर हेलीपैड बनाने की कोशिश की गई, लेकिन प्रोजेक्ट को पूरा नहीं किया जा सका। ऐसे में जेपीएनआईसी के हेलीपैड का महत्व बढ़ गया है।

म्यूजियम ब्लॉक का काम पूरा नहीं हो पाने की वजह से मंगलवार को इसका रिहर्सल टल गया। केवल एलईडी स्क्रीन और इंफोर्मेशन डेस्ट की टेस्टिंग ही यहां हो सकी। 25 अगस्त को प्रस्तावित उद्घाटन की तारीख टलने के बाद अब आर्किटेक्ट सुबोध गुप्ता खुद भी लखनऊ पहुंच गए हैं। 

उन्होंने एलडीए अधिकारियों को अब 24 घंटे में काम पूरा कराने का आश्वासन दिया है। एलडीए अधिकारियों का कहना है कि बुधवार को शाम तक रिहर्सल कराया जा सकता है। प्रमुख सचिव आवास सदाकांत ने रिहर्सल के बाद ही मुख्यमंत्री से उद्घाटन की तारीख लेने को बोला है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें