थोक मंडी में दालों की कीमतों में भारी कमी शुरू हो गई है। महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ से दालों की आवक को देखकर जमाखोरों ने गोदाम खाली करना शुरू कर दिया है। मंगलवार उरद दाल को छोड़कर थोक मंडी में अन्य सभी की कीमतों में एक से तीन रुपये किलो की कमी आई है। अरहर दाल तो तीन रुपये किलो तक सस्ती हुई।
थोक मंडी में अरहर दाल के रेट कम होने पर मंगलवार खुदरा बाजार में यही दाल 100 के बजाय 95 रुपये किलो बिकी। कारोबारियों का अनुमान कि जल्द ही दालों के दाम और घटेंगे।
Read Also: खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने की छापेमारी, तीन दुकानदारों को नोटिस
पांडेयगंज के कारोबारी राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि सर्वाधिक अरहर दाल की खपत है। थोक बाजार में सोमवार को जो पुखराज दाल 88 से 98 रुपये किलो थी, वह मंगलवार 85 से 95 रुपये किलो बिकी।