फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत, वहीं सात जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- मेरठ में सर्वाधिक 178 मिमी रिकॉर्ड हुई बारिश

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दोबारा सक्रिय हुए मानसून
और पश्चिमी व पूर्वी दोनों संभागों में जोरदार बारिश से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

रविवार से सोमवार के दौरान यूपी के फर्रुखाबाद, आगरा, कानपुर, बाराबंकी, वाराणसी, गोरखपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद समेत उत्तराखंड और नेपाल से सटे तराई जिलों पीलीभीत, लखीमपुर खीरी , श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर आदि में अच्छी बारिश दर्ज की गई।
सोमवार को मेरठ में सर्वाधिक 178 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रयागराज, सोनभद्र, आगरा समेत प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं प्रदेश के 21 अन्य जिलों में भारी बारिश और 65 जिलों में गरज -चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी किया है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार व मंगलवार के दौरान मध्य यूपी, तराई, बुंदेलखंड और दक्षिणी इस समय अच्छी मानसूनी बारिश के संकेत है।
विज्ञापन


- इन जिलों में है भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, आगरा, फिरोजाबाद और आसपास के इलाकों में।

- यहां है भारी बारिश का येलो अलर्ट
फतेहपुर, प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मथुरा, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन


- यहां है मेघगर्जन व वज्रपात होने की संभावना
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ,गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें