राजधानी लखनऊ के जिन इलाकों में खुलेआम बिजली चोरी हो रही है वहां की शिकायत करने के बाद भी बड़े अफसर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। वहीं विश्वविद्यालय उपखंड की महिला एसडीओ श्वेता बिजली चोरों को पकड़ने के लिए गलियों की खाक छान रही हैं। हालांकि इस दौरान कोई बिजली चोर उनके हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन
छापा पड़ने के दौरान बिजली चोरी करने वाली कटिया को खींच लिया। भीकमपुर उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर दिवाकर ने बताया कि सोमवार सुबह 5:30 बजे एसडीओ के नेतृत्व में निशातगंज की छठी गली में छापा मारकर जांच शुरू की गई थी।
बिजली चोरों को टीम की भनक लगते ही उनके घरों में हड़कंप मच गया। बिजली चोरी करने वालों ने आननफानन छत पर चढ़कर कटिया को उतारना शुरू कर दिया। इससे बिजली चोरी की वीडियोग्राफी नहीं हो सकी।