फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रिमांड की अर्जी पर सुनवाई आज

Tue, 23 Sep 2025 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। फिलिस्तीन में गाजा के लोगों के लिए करोड़ों रुपये की क्राउड फंडिंग कर हड़पने वाले महाराष्ट्र के निवासी मोहम्मद अयान, अबू सूफियान और जैद नोटियार को पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिए जाने की मांग वाली अर्जी दी गई है। एटीएस के विशेष न्यायाधीश ने इस अर्जी पर सुनवाई के लिए 23 सितंबर की तारीख तय करते हुए आरोपियों को जेल से तलब किया है।
विज्ञापन


एटीएस ने 20 सितंबर को आरोपियों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया था और ट्रांजिट रिमांड पर लाकर लखनऊ के एनआईए/एटीएस की विशेष कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया था। सोमवार को एटीएस ने तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिए जाने की मांग वाली अर्जी दी। बताया गया कि एटीएस को जानकारी मिली थी की आरोपी फिलिस्तीन स्थित गाजा के युद्ध पीड़ित महिलाओं, बच्चों के लिए खाना-पानी, दवा और कपड़ों के लिए चंदा मांग रहे हैं और आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिये देश के विभिन्न जगहों से करोड़ों रुपये इकट्ठा किए। इसके बाद सारी रकम गाजा न भेजकर खुद हड़प ली। अर्जी में बताया गया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके बैंक खातों, उनके साथियों और उनके संपर्कों के विषय में पूछताछ की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें