विभूतिखंड स्थिज पार्श्वनाथ प्लेनेट में रहने वाले नीरज सिंह के मुताबिक खुद की तैयारी के साथ-साथ वह ऑनलाइन क्लास भी लेते हैं। आरोप है कि इंस्टाग्राम पर एक युवक ने उनसे संपर्क कर तैयारी के लिए कुछ टिप्स लेने की बात कही। बार-बार कहने पर नीरज उससे मिलने के लिए राजी हो गए। आरोपी ने 20 अगस्त को मिलने के लिए उन्हें खुर्रमनगर बुलाया। इसके बाद वह सीमैप के पास जंगल में ले गया। नीरज का आरोप है कि वहां अभिषेक यादव, आदर्श सिंह, विवेक कुमार, संदीप गौतम व शिवम उपाध्याय उन्हें बंधक बना लिया। आरोपियों ने जबरन पैसे ट्रांसफर करवा लिए। छानबीन के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।