विभाग के अधिकारियों के जवाब से असंतुष्ट आयोग ने विभाग की अपर मुख्य सचिव को पुन: तलब किया है। उधर, एनआईसी अधिकारी ने आयोग को बताया कि उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग से मिले डाटा के आधार पर ही काम किया है। इस भर्ती में एनआईसी की कोई गलती नहीं है।
आयोग में सुनवाई के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह समेत अन्य अधिकारी और अभ्यर्थियों की तरफ से सुनीता दक्ष, मनोज प्रजापति, राजेश कुमार, अमन वर्मा व अन्य मौजूद थे।