फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराबाद व मुंबई की गाड़ियों का दिन व समय बदला, 14 से होगा लागू, देखें- पूरा शेड्यूल

Thu, 10 Dec 2020 02:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

परिचालन संबंधी कारणों से रेलवे प्रशासन गोरखपुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस व गोरखपुर से पनवेल जाने वाली गाड़ियों के समय व दिनों में बदलाव करने जा रहा है। इसे अगले साल 14 अप्रैल से लागू किया जाएगा। टाइमिंग व दिनों में बदलाव को लेकर क्रिस को सूचित कर दिया गया है, जो ट्रेनों के एडवांस रिजर्वेशन सिस्टम में बदलाव करेगा।

विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि गोरखपुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस (02589) अभी मंगलवार को चलती है लेकिन, 14 अप्रैल से यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को चलेगी। गोरखपुर से सुबह 6:35 बजे चलकर बादशाहनगर 11:04 बजे और ऐशबाग 11:50 बजे पहुंचकर रात 10:50 बजे इटारसी, सुबह चार बजे नागपुर,  दोपहर 1:40 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी।

वापसी में 15 अप्रैल से ट्रेन (02590) रविवार सुबह 7:20 की जगह सिकंदराबाद से गुरुवार रात 9:35 बजे चलेगी। ट्रेन नागपुर से रविवार शाम 5:05 की जगह शुक्रवार सुबह 6:20 बजे पहुंचकर 6:30 बजे रवाना होगी। जबकि इटारसी से ट्रेन सुबह 11:55 बजे छूटकर ऐशबाग रात 12:58 और बादशाहनगर से रात 1:20 बजे चलकर गोरखपुर सुबह 6:25 बजे पहुंचेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

हफ्ते में पांच दिन चलेगी गोरखपुर पनवेल

- फोटो : Shutterstock
गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस हफ्ते में पांच दिन चलाई जाएगी। जबकि अभी यह गाड़ी मंगलवार,गुरुवार, शुक्रवार व रविवार को चलती है। 10 अप्रैल से सप्ताह में पांच दिन गोरखपुर से सुबह 5:30 बजे रवाना होकर लखनऊ 2:20 की जगह 15 मिनट पहले 2:05 बजे पहुंचेगी।

जहां से चलकर इटारसी रात 2:40 बजे व पनवेल दोपहर 2:50 बजे पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन (05066) सोमवार, बुधवार, शुक्रवार व शनिवार को लखनऊ से चलती है, लेकिन 10 अप्रैल से हर रविवार, सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को पनवेल से शाम 5:50 की जगह दोपहर 3:50 बजे रवाना होगी। इटारसी से सुबह 3:40 बजे होते हुए लखनऊ शाम 7:30 की जगह 3:45 बजे रवाना होगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें