फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather in UP: लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, गर्मी से प्रभावित मरीजों की हर दिन देनी होगी रिपोर्ट

Wed, 03 Apr 2024 12:10 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के अधिकांश हिस्सों में तापमान अधिक रहने की चेतावनी जारी होने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने अस्पतालों में दवा सहित अन्य सभी तरह के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के अधिकांश हिस्से में तापमान सामान्य से अधिक रहने की चेतावनी देते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने नए सिरे से गाइडलाइन जारी की है।

विज्ञापन


गर्मी में होने वाली बीमारियों में प्रयोग होने वाली दवाओं, वार्ड को ठंडा रखने के इंतजाम आदि के मामले में सभी जिलों से रिपोर्ट मांगी है। यह भी निर्देश दिया है कि गर्मी प्रभावित मरीजों की हर दिन की रिपोर्ट महानिदेशालय भेजी जाएगी।

प्रदेश में मई तक हीटवेव चलने की संभावना जाहिर की गई है। इसे लेकर प्रमुख सचिव ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक ली। अधिक गर्मी और लू से बचने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सभी जिलाधिकारियों, अपर निदेशकों, सीएमओ एवं अधीक्षकों को भेजे निर्देश में उष्म मौसम संबंधित रोगों के विषय में विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया है। भीड़भाड़ वाले स्थान पर शुद्ध पेयजल का इंतजाम करने, शेलटर्स की व्यवस्था करने, तापमान का डिस्प्ले करने, बचाव के लिए लोगों को जागरुक करने, विद्यालयों में हीटवेव से बचाव के लिए विशेष जानकारी देने और दवाओं का इंतजाम करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें