फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत से खिलवाड़: खतरनाक केमिकल से पुराने आलू को नया बनाने का खेल, आठ लाख का माल जब्त; हर जिले में चलेगा अभियान

Tue, 30 Sep 2025 09:18 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

हानिकारक केमिकल से पुराने आलू को नये जैसा बनाने का खतरनाक खेल चल रहा है। 737 प्रतिष्ठानों की जांच में आठ लाख का आलू जब्त किया गया है। सभी जिलाधिकारियों को निरंतर मंडियों, कोल्ड स्टोर व फुटकर विक्रेताओं के यहां जांच के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
मंडी में लगा आलू का ढेर। (सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में पुराने आलू को हानिकारक रसायनों के जरिए नया बनाया जा रहा है। इसकी शिकायतें मिलने पर प्रदेशभर में जांच अभियान शुरू कराया गया। दो दिन की जांच में 737 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जहां भी मिलावटी आलू मिला, उसे नष्ट कराया गया। सभी जिलाधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रदेशभर में निरंतर जांच अभियान चलाया जाए।

विज्ञापन


प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर पुराने आलू को नया आलू बनाकर बेचने की शिकायत मिल रही है। इसमें हानिकारक रसायन, अम्ल/लाल रंग, मिट्टी आदि का प्रयोग किया जा रहा है। इन शिकायतों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डॉ रोशन जैकब ने प्रदेशभर के जिलाधिकारियों को जांच के निर्देश दिए थे। इसके तहत प्रदेशभर में चले जांच अभियान के दौरान 737 स्थानों पर निरीक्षण किया गया। 

मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई

इसी तरह 72 स्थानों पर छापेमारी की गई, जहां से 35 नमूने लिए गए। रसायनयुक्त मिलने वाले करीब 8.49 लाख के 754.59 क्विंटल आलू जब्त करके नष्ट कराया गया। आयुक्त ने बताया कि पुराने आलू को नया बनाने के लिए हानिकारक रसायन/अम्ल, एवं रंगीन मिटटी की मिलावट पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें