फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पत्नी से अवैध संबंध के शक में ली थी जान

विज्ञापन
सहायक अभियंता अरुण कुमार मिश्र।
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव की दिलकश विहार कॉलोनी में पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत्त सहायक अभियंता अरुण कुमार मिश्र (68) की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी सिक्योरिटी गार्ड मनोज पांडेय को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पत्नी से अवैध संबंध के शक में उसने बुजुर्ग की हत्या की थी। घटना में इस्तेमाल आरोपी की लाइसेंसी बंदूक व बाइक पुलिस ने बरामद कर ली है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र ने बताया कि आरोपी मनोज मूल रूप से लखीमपुर खीरी के बैजनाथपुरवा का रहने वाला है। पूछताछ में बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी के अरुण कुमार से अवैध संबंध थे। आरोपी ने इसे पत्नी से मनमुटाव की वजह भी बताया। उसकी पत्नी दो दिन से अरुण के घर पर ही बेटे के साथ ठहरी थी। इससे नाराज मनोज मंगलवार सुबह लाइसेंसी बंदूक लेकर अरुण के घर पहुंचा और पत्नी से झगड़ा करने लगा। अरुण बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो वह उनसे भिड़ गया और लाइसेंसी बंदूक से उनके सीने पर सटाकर गोली मार दी। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को सर्विलांस की मदद से लोखड़िया गांव के मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें