फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हो गई हज आवेदन की प्रक्रिया

Sun, 02 Feb 2014 08:44 AM IST
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हज यात्रा-2014 के लिए शनिवार से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई। राज्य हज कमेटी कार्यालय के मुताबिक शनिवार शाम तक 300 हज आवेदन फॉर्म बांटे गए।
विज्ञापन


वहीं दो आवेदकों ने औपचारिकताएं पूरी कर फॉर्म जमा भी कर दिए। भरे हुए हज आवेदन फॉर्म 15 मार्च तक जमा किए जा सकेंगे।

राज्य हज कमेटी के सचिव सुल्तान अहमद ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में स्थित जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय व मदरसों के अलावा हज ट्रेनिंग सेंटरों में हज फॉर्म पहुंचा दिए गए हैं।

सोमवार से हज आवेदन फॉर्म बंटने के साथ जमा करने का सिलसिला होगा। उन्होंने बताया कि आवेदकों को भरे हुए फॉर्म के साथ अपना पासपोर्ट 15 मार्च तक राज्य हज कमेटी कार्यालय में जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट से भी कर सकते हैं डाउनलोड
हज आवेदन फॉर्म हज कमेटी ऑफ इंडिया व राज्य हज कमेटी की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिए गए हैं। आवेदक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

अलग से नहीं लगाना होगा शपथपत्र
इस बार हज आवेदन फॉर्म में अलग से शपथपत्र लगाने की जरूरत नहीं है। फॉर्म के साथ संलग्न शपथपत्र फॉर्मेट पर ही जिंदगी में एक बार हज यात्रा पर जाने और 70 साल से अधिक उम्र की घोषणा की जा सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें