फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल करना चाहते हैं भागवत, मोदी रोकें: हाशिम अंसारी

Tue, 22 Dec 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी मस्जिद के बुजुर्ग मुद्दई हाशिम अंसारी ने सोमवार को कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत अयोध्या में फिर बवाल कराना चाहते हैं।
विज्ञापन


उन्हीं के इशारे पर पत्थरों की खेप आई है। कानून की अवहेलना करना इनकी आदत है। इनके साथ मोदी नहीं है। नृत्यगोपालदास जनता को गुमराह कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इनकी हरकतों पर पीएम मोदी को हस्तक्षेप करना चाहिए। बाबरी मस्जिद-राममंदिर मामला सुप्रीम कोर्ट में है। ऐसे में फैसला आने के पहले किसी पक्ष द्वारा निर्माण की तैयारी करना जुर्म है। सरकार की जिम्मेदारी है कि इस पर एक्शन ले।
विज्ञापन


देश का माहौल खराब करने वालों पर सख्ती होनी चाहिए। राज्य सरकार की चुप्पी पर हाशिम ने कहा कि हम समाजवादी पार्टी में हैं, इसलिए मुलायम सिंह यादव को कुछ नहीं कहेंगे। मोदी भी राजनीति में फंसे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें