फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 : कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ेगे आप और सपा, आज हो सकता है औपचारिक एलान

Mon, 09 Sep 2024 06:30 AM IST
रोहित मिश्र अजीत बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ

सार

Haryana Assembly Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी आप और सपा के साथ मिलकर लड़ सकती है। सीटों पर सहमति बन गई है। सोमवार को इसकी घोषणा हो सकती है। 
विज्ञापन
राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हरियाणा में कांग्रेस, सपा और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच सीट समझौते पर सहमति बन गई है और ये दल लोकसभा चुनाव की तर्ज पर विधानसभा चुनाव भी साथ मिलकर लड़ेंगे। कांग्रेस आप को छह विधानसभा सीटें देने पर सहमत हो गई है। इसके अलावा कांग्रेस ने सपा को भी दो सीटें देने का मन बना लिया है। सोमवार को गठबंधन का औपचारिक एलान हो सकता है।

विज्ञापन


शनिवार के बाद रविवार को भी हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया और आप नेता राघव चड्ढा के बीच बैठक हुई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही अपनी बात सीधे कांग्रेस हाईकमान से कह चुके थे। सूत्रों का दावा है कि आप दस सीटें मांग रही थी, लेकिन कांग्रेस ने उनको इतनी सीटें देने से साफ इन्कार दिया। कांग्रेस ने छह सीटों का ऑफर किया, जिस पर आप ने सहमति जताई है। सूत्रों के अनुसार पंजाब के साथ लगी पिहोवा, कलायत, जींद और एनसीआर में गुरुग्राम, ओल्ड फरीदाबाद और पानीपत ग्रामीण विधानसभा सीट आप को देने पर सहमति बनी है।



दो सीटें मिल सकती हैं सपा को 
सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को भी दो सीटें दी हैं। एनसीआर में शामिल हथीन और सोहना विधानसभा सीटें सपा के खाते में जा सकती हैं। हालांकि सपा ने दादरी सीट पर भी लड़ने की इच्छा जताई थी। यहां बता दें कि अखिलेश यादव पहले ही कह चुके हैं कि वे हरियाणा में सीटों की संख्या को लेकर कोई दबाव नहीं बनाएंगे। सपा का एक ही उद्देश्य है कि हरियाणा की सत्ता से भाजपा को बाहर किया जाए। सपा और कांग्रेस के बीच हरियाणा में समझौता होने से यूपी के उपचुनाव में भी कांग्रेस को हिस्सेदारी मिलना तय माना जा रहा है। यहां कांग्रेस ने 10 में से 5 सीटों पर लड़ने का प्रस्ताव दिया है। इंडिया गठबंधन के सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस को सपा 1-2 सीटें दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें