फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईडी हैककर अश्लील मेसेज भेजे व घर में घुसकर युवती से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर इलाके में एक युवती के सहकर्मियों ने ही युवती के घर में घुसकर मारपीट की। साथ ही आईडी हैककर अश्लील मेसेज कर प्रताड़ित करने का भी आरोप है। पीड़िता ने कृष्णानगर थाने में कंपनी के प्रोपराइटर आशीष श्रीवास्तव, गणेश, अर्जुन, आशुतोष समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक, साल 2010 से गाजियाबाद की एक कंपनी में वह घर में रहकर ही काम करती थी। पीड़िता को कंपनी की ओर से छह हजार रुपये प्रतिमाह सैलरी मिलती थी। साल 2016 में कंपनी के प्रोपराइटर आशीष श्रीवास्तव ने लखनऊ में शाखा खोलने के लिए कहा। इसके लिए पीड़िता से सहयोग करने को कहा और 50 प्रतिशत मुनाफा देने की भी बात कही। युवती सहयोगी के रूप में काम करने लगी। साल 2021 में पीड़िता ने मुनाफा देने की बात कही तो आशीष ने टाल-मटोल शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि कुछ माह पहले आशीष अपने साथियों के साथ घर पर पहुंचा और तोड़फोड़ करने लगा। आरोप है कि उसने पीड़िता व उसकी जेठानी के साथ छेड़खानी की। कुछ दिन बाद पीड़िता की मेल व आईडी हैक कर अश्लील मेसेज भेजे। प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर आलोक राय के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें