फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा प्रत्याशी को अश्लील कॉल कर मांगे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। माधवगढ़ विधानसभा से चुनाव लड़ रहे नेता कोे अश्लील कॉल कर युवती ने फंसाने की कोशिश की। इसके बाद अश्लील फोटो व वीडियो भेजकर ब्लैकमेल कर रुपये मांगे। पीड़ित ने विभूतिखंड थाने में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच साइबर क्राइम सेल की मदद से पुलिस कर रही है। उधर, एक युवक की निजी व प्रोफेशनल जिंदगी के बारे में अभद्र टिप्पणी की गई। जिस पर पीड़ित ने हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड डॉ. आशीष मिश्रा के मुताबिक, विक्रांत खंड-3 स्थित पारिजात अपार्टमेंट में एक नेता परिवार समेत रहते हैं। वह माधवगढ़ से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। पीड़ित के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब तीन बजे उनके मोबाइल पर कॉल आई। उन्होंने जैसे ही कॉल रिसीव की। कॉल करने वाली युवती ने अश्लील बातें शुरू कर दी। अश्लील बातें सुनकर उन्होंने कॉल काट दी। कुछ मिनट बाद उसी नंबर से उनके पास एक अश्लील पोस्ट भेजी गई। पोस्ट में ब्लैकमेल करते हुए रुपयों की डिमांड की गई। यह देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित प्रत्याशी विभूतिखंड थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर डॉ. आशीष कुमार मिश्रा से मुलाकात कर अश्लील पोस्ट दिखाते हुए सारी बात बताई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मोबाइल नंबर के धारक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
वहीं, बटलर पैलेस स्थित एक अपार्टमेंट निवासी एक युवक का कहना है कि फेसबुक पर ऑवर प्राइड इंडिया वॉयरल के नाम से पेज है। पेज की फेसबुक प्रोफाइल ऑवर प्राइड के नाम से है। उन्होंने बताया कि प्रोफाइल धारक उनकी निजी व प्रोफेशनल जीवन के बारे में गलत बातें पेज पर लिख रहा है। पोस्ट में चरित्र, नौकरी व सरकार द्वारा दी गई पंजीकरण संख्या को वायरल कर ब्लैकमेल किया जा रहा है। पीड़ित ने हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें