लखनऊ। हनुमान जयंती के अवसर पर बृहस्पतिवार को लेटे हुए हनुमान मंदिर, हनुमान सेतु और हनुमंत धाम में धार्मिक आयोजन हुए। भक्तों ने बजरंगबली के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में लगे भंडारों में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
पक्का पुल सि्थत लेटे हुए हनुमान मंदिर को केसरिया गुब्बारों और फूलों से सजाया गया। श्रीराम के परम भक्त अंजनीसुत को 51 किलो के लड्डू के केक का भोग लगाया गया। हजारों भक्तों ने चोला और प्रसाद चढ़ाया। इससे पहले सुबह बजरंगबली को सिंदूर चढ़ाया गया और लंगोट वाला विशिष्ट शृंगार किया गया। मंदिर ट्रस्ट के मुख्य सेवादार डॉ. विवेक तांगड़ी ने महाआरती उतारी। दोपहर में भजन गायक शशांक ने सुंदरकांड का पाठ किया। भंडारे का आयोजन हुआ। ट्रस्ट के सेवादार डॉ. पंकज सिंह भदोरिया, रिद्धि किशोर गौड़ , आशीष अग्रवाल, अखिलेश कुमार, सुरेंद्र सूदन, अजय मेहरोत्रा, प्रहलाद अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।
चौपटिया सि्थत संकट मोचन हनुमान मंदिर में बाबा का भाव शृंगार हुआ। शाम को सैकड़ों भक्तों ने सुंदरकांड का पाठ किया। बिंदु टंडन, अनिल टंडन और श्यामू यादव समेत आदि लोग मौजूद रहे। उधर चौपटिया कक्कड़ पार्क में भी स्थानीय लोगों की ओर श्री हनुमान जन्मोत्सव पर भंडारे का आयोजन हुआ। भक्तों को प्रसाद के रूप में पूड़ी-सब्जी, कढ़ी-चावल वितरित किया गया।
चौक सि्थत श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। दो क्विंटल फूलों से मंदिर को सजाया गया। महंत विशाल गौड़ ने हनुमानजी का तिल के तेल से सिंदूर लेपन किया। चांदी का वर्क और इत्र लगाकर फूलों से शृंगार हुआ। विशेष आरती के बाद हनुमानजी को लड्डू-बूंदी और फलों का भोग लगाया गया। सुबह छह बजे से देर रात तक भक्तो का तांता लगा रहा। महंत ने बताया कि इस दिन विशेष पूजा, हनुमान चालीसा का पाठ और मंदिरों में चोला चढ़ाने की परंपरा है। इससे सुख, शांति व समृद्धि आती है।
धूमधाम से मनी हनुमान जयंती
धूमधाम से मनी हनुमान जयंती
धूमधाम से मनी हनुमान जयंती
धूमधाम से मनी हनुमान जयंती
धूमधाम से मनी हनुमान जयंती
धूमधाम से मनी हनुमान जयंती
धूमधाम से मनी हनुमान जयंती
धूमधाम से मनी हनुमान जयंती
धूमधाम से मनी हनुमान जयंती
धूमधाम से मनी हनुमान जयंती
धूमधाम से मनी हनुमान जयंती
धूमधाम से मनी हनुमान जयंती
धूमधाम से मनी हनुमान जयंती
धूमधाम से मनी हनुमान जयंती
धूमधाम से मनी हनुमान जयंती
धूमधाम से मनी हनुमान जयंती
धूमधाम से मनी हनुमान जयंती
धूमधाम से मनी हनुमान जयंती
धूमधाम से मनी हनुमान जयंती
धूमधाम से मनी हनुमान जयंती
धूमधाम से मनी हनुमान जयंती
धूमधाम से मनी हनुमान जयंती
धूमधाम से मनी हनुमान जयंती