फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में हनुमान गढ़ी ने शुरु कराई मस्जिद की मरम्मत

Fri, 02 Sep 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
जर्जर आलमगिरी मस्जिद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दशकों से मंदिर-मस्जिद विवाद का केंद्र रही राम नगरी अयोध्या में भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की एक बड़ी मिसाल कायम हो रही है।
विज्ञापन


हनुमानगढ़ी परिसर में स्थित जर्जर आलमगिरी मस्जिद के जीर्णोद्धार का काम बृहस्पतिवार को महंत ज्ञानदास ने शुरू करा दिया है।

पिछले दिनों जिला प्रशासन ने अड़गड़ा स्थित आलमगिरी मस्जिद भवन को जर्जर मानते हुए नोटिस चस्पा कराया था। इसके बाद प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी की सागरिया पट्टी की पंचायत ने मस्जिद की मरम्मत का फैसला लिया। जीर्णोद्घार के बाद यहां पहले की तरह नमाज पढ़ा जा सकेगा।
विज्ञापन

मंद‌िर की जमीन पर है मस्ज‌िद

महंत ज्ञानदास - फोटो : amar ujala
कहा जाता है कि आलमगिरी मस्जिद का निर्माण मुगल शासक औरंगजेब की अनुमति से उसकी सेना के एक जनरल ने 17वीं शताब्दी में किया था। जर्जर हो चुकी यह मस्जिद जिस जमीन पर है वह हनुमान गढ़ी के स्वामित्व में है। 

महंत ज्ञानदास को कहना है कि हनुमानगढ़ी की सागरिया पट्टी के पंचानों की बैठक में आलमगिरी मस्जिद के मरम्मत करवाने का फैसला लिया गया है और निर्माण का खर्च हनुमान गढ़ी से ही होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें