फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव 16 से, पांच करोड़ 70 लाख का बजट स्वीकृत

Tue, 13 Feb 2024 09:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

इस कार्यक्रम के जरिए लोगों को बच्चों को स्कूल भेजने, निपुण लक्ष्य और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पहले विकास खंड फिर जिला स्तर पर आयोजन होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति व निपुण लक्ष्य को गति देने के लिए विभाग की ओर से हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसका 16 से 29 फरवरी के बीच विकास खंड स्तर व एक से 10 मार्च तक जिला स्तर पर आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


इस आयोजन का उद्देश्य अभिभावकों को उनके बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र व प्राथमिक विद्यालयों में नियमित भेजने, निपुण लक्ष्य व विभागीय योजनाओं की जानकारी देना है। ताकि इन सभी योजनाओं को गति दी जा सके। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने बताया कि विकास खंड व जिला स्तर पर होने वाले आयोजनों के लिए पांच करोड़ 70 लाख का बजट स्वीकृत किया गया है।

विभाग की ओर से समय-समय पर अभिभावकों के साथ बैठक, माता अभिमुखीकरण कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। इसके लिए भी उन्हें जागरूक करना है कि वह इसमें अपने सुझाव दें।
विज्ञापन


इन बैठकों में कक्षा एक से तीन के बच्चों के लिए निर्धारित निपुण लक्ष्य की प्राप्ति, आंगनबाड़ी केंद्रों को उपलब्ध कराई गई किताबों चहक, कलांकुर, बिगबुक, प्राइम कार्ड, कैलेंडर आदि की जानकारी देंगे। ताकि अभिभावक इनके प्रति जागरूक हों और समय-समय पर अपने बच्चों का आंकलन भी कर सकें। वहीं, विद्यालय स्तर पर निपुण लक्ष्य पाने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा ताकि अन्य बच्चे भी निपुण लक्ष्य के प्रति सजग हों।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें