फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रा : ऑनलाइन आवेदन आज से, 65 वर्ष आयु तक के आजमीन ही कर सकेंगे आवेदन

Tue, 02 Nov 2021 10:20 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

हज के लिए इस बार 65 वर्ष आयु से ऊपर के आजमीन आवेदन नहीं कर सकेंगे। वहीं यात्रा से एक माह पहले तक कोरोना रोधी टीके की दोनों डोज लगवाना जरूरी होगा।
विज्ञापन
हज यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में हज करने की ख्वाहिश करने वाले आजमीन मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज एक्शन प्लान 2022 जारी कर दिया है। वेबसाइट hajcommittee.gov.in पर फॉर्म का प्रारूप अपलोड कर दिया गया है। हज के लिए इस बार 65 वर्ष आयु से ऊपर के आजमीन आवेदन नहीं कर सकेंगे। वहीं यात्रा से एक माह पहले तक कोरोना रोधी टीके की दोनों डोज लगवाना जरूरी होगा।

विज्ञापन


साथ ही आवेदकों के पासपोर्ट की वैधता 31 दिसंबर 2022 तक होना जरूरी है। वहीं, बगैर महरम के हज पर जाने वाली 45 से 65 वर्ष तक की महिलाएं 4 से 5 के समूह में आवेदन कर सकेंगी। राज्य हज समिति के सचिव राहुल गुप्ता ने बताया कि सऊदी अरब सरकार की ओर से हज के लिए अंतिम गाइडलाइन आने तक आवेदन फॉर्म अस्थायी माने जाएंगे। अभी हज यात्रियों के मक्का व मदीना में ठहरने के लिए होटलों के चयन करने की तिथि की घोषणा नहीं की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें