फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुक नहीं रहा चोटी कटने का सिलसिला, यूपी में 24 घंटे में 36 चोटियां कटने की खबर

Sat, 05 Aug 2017 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Demo Image
विज्ञापन
यूपी पुलिस का दावा है कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान नौ महिलाओं की चोटी कटने की घटनाएं सामने आईं हैं। जबकि देर रात तक मिली सूचनाओं के अनुसार प्रदेश में बीते 24 घंटों में तीन दर्जन से ज्यादा घटनाएं सामने आईं हैं। 
विज्ञापन


आईजी कानून व्यवस्था हरि राम शर्मा ने बताया कि प्रदेश में बीते 24 घंटे में चोटी कटने की नौ और घटनाएं सामने आई हैं। इनमें हमीरपुर, हाथरस, कासगंज, बिजनौर व गाजियाबाद में एक-एक घटना हुई है। जबकि बुलंदशहर व बरेली में दो-दो।

उन्होंने बताया कि अब तक इन मामलों में आगरा, गोरखपुर व बरेली में एक-एक एफआईआर दर्ज हुई है। उन्होंने बताया कि सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को अपने यहां सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी स्थान पर ऐसी घटना की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम को पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह एक अफवाह है, इस पर ध्यान न दिया जाए। इस प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के बारे में तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए। कानून को अपने हाथ में न लें। सोशल मीडिया के जरिये भी लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें