लखनऊ। अलीगंज के जिस व्यावसायिक स्थल पर आग लगी थी, वहां पर लोग चिल्ला-चिल्लाकर कह रहे थे, कि छत पर जाने का दरवाजा खुल गया होता तो शायद तमाम लोगों की जिंदगी बच जाती। आग लग ने नीचे जाने वाले सीढि़यों को अपनी गिरफ्त में ले लिया था। इसलिए परिसर में फंसे लोग जान बचाने के लिए ऊपर की तरफ भागे थे।
घटना स्थल पर लोगों ने बताया कि आग से घिरे लोग ऊपर की ओर भागे। उन्होंने छत का दरवाजा खोलने की बहुत कोशिश की, मगर वह नहीं खुला। अगर दरवाजा खुल गया होता तो छत से पास के मकान की छत पर कूद कर जान बचा सकते थे। मगर, व्यावसायिक स्थल के ऊपर का दरवाजा खुल नहीं सका, जिससे सीढि़यों पर फंसे लोगों की झुलसने और दम घुटने से मौत हो गई।