फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज रात से राशि बदलेंगे देवगुरु बृहस्पति, इन राशियों के जातकों को होगा नुकसान तो कुछ को लगेगा झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति है, गुरु बृहस्पति वर्तमान में वृषभ राशि में विराजमान हैं। गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन 14 मई की रात्रि से होने जा रहा है। 14 मई को देवगुरु बृहस्पति रात्रि 11:20 पर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसका असर भी विभिन्न राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि गुरु ग्रह किसी राशि में करीब 12-13 महीने संचार करते हैं। इस बार गुरु अतिचारी होंगे जो सामान्य से अधिक गति से चलेंगे और तीन बार अपनी राशि बदलेंगे। ऐसा गुरु के अतिचारी और वक्री होने की वजह से होगा। उन्होंने बताया कि 19 अक्तूबर को गुरु कर्क में प्रवेश कर लेंगे। कर्क राशि में ही यह ग्रह 12 नवंबर से वक्री हो जाएगा। वक्री रहते हुए ही यह ग्रह 3 दिसंबर को राशि बदलकर मिथुन में आ जाएगा। इस तरह से गुरु 2025 में तीन बार राशि बदलेगा।
विज्ञापन



अशुभ बृहस्पति की शांति के लिए करें उपाय

एसएस नागपाल के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति को सुखों का कारक माना जाता है। ज्योतिष में बृहस्पति धर्म, ज्ञान, शिक्षा, विवाह, संतान, सुख-सम्पत्ति का कारक ग्रह है। ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह की तीन विशेष दृष्टियां पांचवीं, सातवीं और नौवीं मानी गई हैं। ये जहां दृष्टि डालते हैं शुभ करते हैं। बृहस्पति, कर्क में उच्च के धनु और मीन उनकी स्वराशि है। अशुभ बृहस्पति की शांति के लिए गुरु ग्रह के मंत्रों का जप करें। साथ ही गाय, मंदिर और गुरु की सेवा करें और गुरु ग्रह की वस्तुओं का दान करें। भगवान शिव, देवी दुर्गा और भगवान विष्णु की उपासना से भी ग्रहों के बुरे प्रभाव कम होते हैं।

इन राशि वालों जातकों पर पड़ेगा प्रभाव

मेष- गुरु लाभकारी रहेगा। शुरुआती असफलताओं के बाद सफलता मिलेगी। समय अच्छा रहेगा। व्यापार शुरू होगा।वृष- गुरु अनुकूल रहेगा। पहले से बेहतर स्थितियां रहेंगी। धन लाभ होगा और विवाह में आ रही रुकावटें दूर होंगी।मिथुन- वैवाहिक सुख मिलेगा, साझेदारी के कारोबार से फायदा होगा। गुरु धीरे-धीरे लाभ की स्थिति में ले आएगा। शत्रुओं पर नियंत्रण और सरकार से मदद दिलाने में मदद करेगा।कर्क- गुरु कुछ दिक्कतें बढ़ा सकता है, जो दोपहर में जन्मे हैं, उनके लिए गुरु सुखद फल देने वाला रह सकता है। इनके अटके हुए काम पूरे होंगे।सिंह- गुरु लाभकारी रहेगा। अप्रत्याशित सफलताएं मिलेंगी। अतीत की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। धन लाभ के साथ-साथ प्रतिष्ठा भी मिलेगी।कन्या- गुरु व्यापार में लाभ और उन्नति दिलाएगा। परिवार में खुशियां आएंगी और वाहन की प्राप्ति होगी। कर्ज संबंधी समस्याओं को समाधान होगा।तुला- स्वास्थ्य में गुरु सुधार लाएगा और अटका हुआ धन वापस मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। धार्मिक कार्यों और खर्च की आशंका है।वृश्चिक- गुरु खर्च बढ़ाएगा। व्यापार में अच्छी स्थिति रहेगी। निर्माण कार्य करने वालों को आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। निवेश सोच-समझकर करें।धनु- गुरु ग्रह नौकरी और व्यापार में प्रतिष्ठा के साथ धन भी दिलाएगा। विवाह का सुख मिलेगा। विवादों को सुलझाने का मौका मिलेगा। वाद विवाद से बचें।मकर- गुरु की वजह से दूसरों के प्रति रवैया सख्त हो सकता है। अपना व्यवहार नरम और सभ्य रखें, संकटों से बचेंगे। शांति से काम लें।कुंभ- गुरु के कारण नया जोश और उत्साह मिलेगा। योजना के अनुसार काम होने से आप प्रसन्न रहेंगे। कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा।मीन- गुरु धन हानि होने का संकेत दे रहा है। सावधान रहें, निवेश में जल्दबाजी न करें। अजनबियों पर भरोसा न करें, वर्ना हानि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें